{"_id":"5abd20ca4f1c1beb618b45e0","slug":"61522344138-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिकों और किसानों के बीच हुआ संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैज्ञानिकों और किसानों के बीच हुआ संवाद
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। किसान मेले में वैज्ञानिकों और किसानों के बीच सीधा संवाद हुआ। विशेषज्ञों ने किसानों को नई तकनीक और प्रयोगों की जानकारी दी। साथ ही उनकी कई शंकाओं का समाधान भी किया।
बृहस्पतिवार को किसान मेले में पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय, विवेकानंद कृषि रक्षा जैव अनुसंधान संस्थान, राज्य जैविक कृषि प्रशिक्षण केंद्र, मंजूखाली से आए विशेषज्ञों ने किसानों को नई एवं उन्नत कृषि तकनीकी की जानकारी दी। उन्हें आय बढ़ाने के लिए आधुनिक कृषि मॉडलों के बारे में बताया गया। किसानों को उन्नत बीजों, रसायनों, उपकरणों की जानकारी दी गई। किसानों ने विशेषज्ञों से अपनी समस्याएं साझा की।
इस अवसर पर पशुपालन के व्यवसाय से जुड़े किसानों को भी नई तकनीकी, उत्पादन बढ़ाने के लिए आधुनिक तौर-तरीकों के बारे में बताया गया। इस दौरान पीडी डीआरडीए डीडी पंत, मुख्य उद्यान अधिकारी मीनाक्षी जोशी, अनुसंधान संस्थान के डॉ. निर्मला चंद्रा, डॉ. पंकज जोशी, आशीष पांडेय, गिरिजा जोशी आदि थे।
विज्ञापन
किसान मेले में आई कंपनियां
किसान मेले में जिले में होने वाले उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है। इसके जरिये उत्पादों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। किसान मेले में इन उत्पादों के लिए बाजार तलाशने के लिए कई कंपनियों को बुलाया गया। काश्तकारों और कंपनियों के प्रतिनिधियों के बीच उत्पादों की ब्रिकी को लेकर कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। इस कार्यशाला में किसान मंडी प्राइवेट लि., क्रॉप कनेक्ट, पहाड़ी शोध डॉट काम, बकरी डॉट काम, ह्यूपानी आर्गेनिक प्रा. लि., गोदरेज एग्रोवेट, उत्तरांचल फ्लावर एंड हर्ब आदि कंपनियों ने भाग लिया। यह कंपनियां पहाड़ी उत्पादों के बाजार की संभावनाओं पर काम करेंगी। इसके जरिये किसानों को अपनी आय बढ़ाने का मौका मिलेगा।