{"_id":"5ab294c04f1c1ba6768b6d06","slug":"61521652928-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रावास की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रावास की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास की अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस भी मुखर हो गई है। बुधवार का जिला कांग्रेस कमेटी ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को ज्ञापन सौंपकर छात्रावास की समस्याओं के निस्तारण की मांग की। प्रदर्शन में महाविद्यालय के छात्रसंघ पदाधिकारी भी शामिल रहे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार मामला उठने के बाद भी छात्रावास की भोजन व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। छात्र भोजन को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। अनुसूचित जाति, जनजाति के विद्यार्थियों को समाज कल्याण विभाग से समय पर पेंशन नहीं मिल पा रही है। इन लोगों ने डीएम सी रविशंकर से मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की।
डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। प्रदर्शन में दीपक लोहिया, छात्रसंघ सचिव राहुल कुमार, छात्रसंघ कोषाध्यक्ष लवराज गोस्वामी, पीसीसी सदस्य दीपक लुंठी, कोमल शाही, जगदीश, किशोर धामी, सुनील धामी आदि शामिल थे।