{"_id":"5aa96d674f1c1ba8768b57ae","slug":"61521053031-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी राज्य की राजधानी पहाड़ में बनाओ, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी राज्य की राजधानी पहाड़ में बनाओ, किया प्रदर्शन
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। गैरसैण को प्रदेश की स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर सीमांत यूथ मोर्चा (सीयूमो) मुखर हो गया है। सीयूमो के युवाओं ने जिला मुख्यालय में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पहाड़ी राज्य की राजधानी पहाड़ में बनाने की मांग की।
सीयूमो के प्रदेश अध्यक्ष सुशील खत्री के नेतृत्व में गांधीचौक में एकत्रित युवाओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुशील खत्री ने कहा कि सरकार को राज्य गठन की अवधारणा के अनुरूप काम करना चाहिए। कुमाऊं और गढ़वाल के मध्य में स्थित गैरसैण राजधानी के लिए सबसे उपयुक्त है। कहा कि भाजपा जब विपक्ष में थी तो पूरे पांच साल गैरसैण राजधानी बनाने को लेकर हो-हल्ला काटती रही। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जनता से गैरसैण को राजधानी बनाने का वायदा किया था। अब वह अपने वायदे से मुकर रही है।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा गैरसैण राजधानी उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रदर्शन में संगठन के प्रदेश सचिव राकेश वर्मा, जिलाध्यक्ष जनार्दन पंत, प्रदेश प्रवक्ता राहुल खत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर राम, डीडीहाट प्रभारी नरेंद्र ग्वाल, जिला सचिव कैलाश कठायत, प्रमोद कुमार, ललित रावत, दीपक कुमार, विनय भाटिया, हरीश कुमार, विरेंद्र भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन