{"_id":"5a6a13df4f1c1b8e268b65eb","slug":"61516901343-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल कर्मियों ने शासन के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल कर्मियों ने शासन के खिलाफ खोला मोर्चा
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। दो माह का वेतन न मिलने से नाराज पेयजल कर्मियों ने शासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने एक दिनी धरने के साथ ही 30 जनवरी से सभी पेयजल कार्यालयों में तालाबंदी की चेतावनी भी दी है।
बृहस्पतिवार को मुख्यालय में तैनात पेयजल कर्मी मंडल कार्यालय में एकजुट हुए और धरने पर बैठ गए। इस दौरान प्रदर्शनकारी कर्मियों ने कहा कि शासन ने पेयजल निगम की वेतन एवं पेंशन पत्रावली पर आपत्ति लगाई है। उन्होंने आपत्तियों को निराधार बताया और कहा कि इसके चलते उन्हें नवंबर, दिसंबर का भुगतान नहीं हो पा रहा है।
अब जनवरी भी खत्म को तैयार है। तीन माह से भुगतान न होने से कर्मियों को आर्थिक परेशानी हो रही है। इस दौरान इं. आरएस धर्मशक्तू, अविनाश चंद, जीबी पाटनी, आशुतोष उपाध्याय, पीपी पंत, गंभीर चौहान, केडी पंत, मनोहर पाठक आदि थे।