{"_id":"5a51026c4f1c1b10788b6dc4","slug":"61515258476-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे हो रहे खनन से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे हो रहे खनन से लोग परेशान
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। दिगतोली से दियूड़ी तक मार्ग के किनारे लगातार हो रहे खनन से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। इस मामले की शिकायत डीएम, डीएफओ से लेकर कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत से तक की जा चुकी है, लेकिन खनन का काम नहीं रुका है।
खनन वाले स्थान पर सड़क संकरी हो गई है और दुर्घटना का खतरा बना है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस सड़क के चौड़ीकरण और डामरीकरण की लंबे समय से मांग की जा रही थी, विभाग ने यह काम तो नहीं किया, उल्टा सड़क का उपयोग खनन माफिया करने लगे, लेकिन इस पर अंकुश लगाने का साहस प्रशासनिक अधिकारी नहीं कर पा रहे हैं।
दिगतोली के भनार गांव निवासी नारायण चंद ने शनिवार को इस संबंध में डीएम को पत्र दिया। डीएम सी रविशंकर ने आश्वासन दिया कि सड़क किनारे हो रहे खनन पर शीघ्र अंकुश लगाया जाएगा। चंद का कहना है कि इस सड़क के किलोमीटर 11 पर लगातार पत्थर निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
मलबा सड़क पर फैल रहा है। इस कारण उस स्थान पर दुर्घटना का खतरा भी पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के सामने यह मामला व्यक्तिगत रूप से रखा गया, लेकिन उन्होंने कोई रुचि नहीं दिखाई।