फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   आठवां कैलाश यात्री दल जागेश्वर रवाना

आठवां कैलाश यात्री दल जागेश्वर रवाना

Sat, 29 Jul 2017 10:54 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
आठवां कैलाश यात्री दल जागेश्वर रवाना
पिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर की परिक्रमा पूरी कर लौटे आठवें दल के सदस्य शनिवार को दोपहर बाद जागेश्वर को रवाना हो गए। रविवार को दल के सदस्य दिल्ली रवाना होंगे, दिल्ली में ही दल की यात्रा संपन्न होगी।
विज्ञापन


यात्री शनिवार सुबह आधार शिविर धारचूला से चलकर पिथौरागढ़ पर्यटक आवासगृह पहुंचे। आवासगृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारियों ने यात्रियों का स्वागत किया। यात्रियों को दोपहर भोजन में सात्विक व्यंजन परोसे गए। बाद में यात्रियों ने मानसरोवर यात्री वाटिका में एक-एक पौधे का रोपण किया। हर यात्री दल का सदस्य इस वाटिका में पौधरोपण करता है। यात्रियों ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन


यात्री दल के जनसंपर्क अधिकारी गोविंद मोहन ने बताया कि दल में 13 महिलाएं और 44 पुरुष यात्री हैं। किसी भी यात्री को यात्रा के दौरान कोई परेशानी नहीं हुई। पैदल और सड़क मार्ग ठीक हालत में मिला। यात्रा दल के साथ केएमवीएन के समन्वयक देवेंद्र चंदोला चल रहे हैं। यात्रियों के स्वागत के समय पद्म सिंह, हर सिंह, महेश, नारायण दत्त, दीपक बिष्ट, भूपेंद्र सिंह, शंकर, हंसी बिष्ट, गणेश बोरा, राजेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


9वां दल आज भारत में प्रवेश करेगा
डीडीहाट। कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए 9वें दल के यात्रियों ने कैलाश मानसरोवर की परिक्रमा पूरी कर ली है। रविवार को दल के सदस्य लिपुलेख दर्रा पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करेंगे। रविवार को ही 11वें दल के सदस्य लिपुलेख दर्रा पार कर तिब्बत में प्रवेश करेंगे। कैलाश मानसरोवर यात्रा के नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार दसवां दल शनिवार को तिब्बत के डेरापुक में है और 12वें दल के सदस्यों ने सिर्खा से गाला तक का सफर पूरा किया। कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर इस बार कुल 18 दल जाएंगे। अब तक आठ दल यात्रा पूरी कर लौट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed