फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   5290 voters increased in Pithoragarh city in five years

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ नगर में पांच साल में बढ़े 5290 मतदाता

Thu, 19 Dec 2024 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 19 Dec 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
5290 voters increased in Pithoragarh city in five years
पिथौरागढ़। निकाय चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही नगर की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं की सूची तैयार हो गई है। नगर में पांच साल में 5,290 मतदाता बढ़े हैं। पिछले निकाय चुनाव में पिथौरागढ़ नगर पालिका क्षेत्र में 33,691 मतदाता पंजीकृत थे। इस बार यह संख्या बढ़कर 38,981 हो गई है।
विज्ञापन


वर्ष 2018 में हुए निकाय चुनाव में पिथौरागढ़ नगर पालिका क्षेत्र के 20 वार्डों में 17,544 महिला और 16,147 पुरुष सहित कुल 33,691 मतदाता पंजीकृत थे। इस बार बगैर विस्तारीकरण के ही 20 वार्डों को ही 40 में बांटकर नगर पालिका को नगर निगम बनाया गया है। निर्वाचन आयोग ने नगर निगम की मतदाता सूची तैयार की है। इस बार नगर निगम में 38,981 मतदाता अपनी सरकार चुनेंगे। पिछले निकाय चुनाव से इस बाद 5,290 मतदाता बढ़े हैं। इस बार नगर निगम में 19,766 महिला और 19,215 पुरुष मतदाता हैं।
विज्ञापन




-

पलायन भी मतदाता बढ़ने की बड़ी वजह



पिथौरागढ़। नगर क्षेत्र में बीते पांच सालों में आबादी तेजी से बढ़ी है। इसकी मुख्य वजह ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के अभाव में लोगों ने नगर की तरफ पलायन किया है। नगर में अधिकतर लोग ग्रामीण क्षेत्रों के निवास करते हैं। ऐसे में नगर क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या बढ़ने की मुख्य वजह पलायन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-



ठंड का मौसम लेगा परीक्षा

पिथौरागढ़। पिछले निकाय चुनाव में 33,691 के सापेक्ष 20,798 वोटर मतदान करने के लिए निकले थे। तब करीब 61 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। इस बार जनवरी में निकाय चुनाव की चर्चा है। सीमांत जिले में जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। वहीं स्कूलों में अवकाश के चलते विद्यार्थी, अभिभावक अपने पैतृक गांवों का रुख करेंगे। ऐसे में इस निकाय चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाना भी निर्वाचन विभाग के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा।





टनकपुर में छह वरिष्ठ भाजपाइयों ने अध्यक्ष पद पर दावेदारी ठोकी

टनकपुर (चंपावत)। भाजपा की ओर से पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की नब्ज टटोलनी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को शारदा वन रेंज के गेस्ट हाउस परिसर में जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पर्यवेक्षक डाॅ. प्रेम सिंह राणा, रामपाल सिंह और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने दावेदारों और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। मंडल महामंत्री शशांक गोयल ने बताया कि टनकपुर में अध्यक्ष पद पर अन्य पिछड़ी जाति से निवर्तमान पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि प्रजापति, बबीता गोस्वामी, मुकेश साहू, विनोद वर्मा, मंडल मीडिया प्रभारी गिरीश खर्कवाल (धारचूला का ओबीसी आरक्षण) विनोद बिष्ट ने दावेदारी की है। इस दौरान जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, पूरन महरा, हरीश हैसियत, तुलसी कुंवर, रोहिताश अग्रवाल, शिव राज कठायत, मान बहादुर पाल, दीपक रजवार आदि थे।




नगर निकाय निर्वाचन का प्रशिक्षण 21 को

चंपावत। नगर निकाय निर्वाचन के लिए शनिवार 21 दिसंबबर को सुबह 11 बजे से कलक्ट्रेट हॉल में प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। सीडीओ उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि रिटर्निंग, सहायक रिटर्निंग अधिकारियों और नोडल, सह नोडल अधिकारियों को निर्वाचन संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय से प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed