फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   52 families of three sections of Chalma Chilaso will be rehabilitated

छलमाछिलासो के तीन तोकों को पुनर्वास धनराशि की मंजूर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
52 families of three sections of Chalma Chilaso will be rehabilitated
आपदा प्रभावित गांव छलमाछिलासो। - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला विकासखंड के आपदा प्रभावित गांव छलमा छिलासो के पुनर्वास के लिए तीन करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर हो गई है। तीन तोकों के 52 परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

छलमा छिलासो के 136 परिवार 1971 से आपदा का दंश झेल रहे हैं। यहां की जमीन लगातार धंस रही है। कई मकानों में दरार पड़ने से मकान रहने लायक नहीं रह गए हैं। बरसात में लोगों को सबसे अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के लोग शासन-प्रशासन से पुनर्वास की मांग लगातार करते आ रहे थे। करीब 30 साल बीतने के बाद प्रभावितों को राहत भरी खबर मिली है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने छलमा छिलासो के मल्लीघर, तल्लीघर और छेलदांग तोक के 52 परिवारों का पुनर्वास करने के लिए तीन करोड़ 15 लाख रुपये की धनराशि मंजूर कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठुलसेन, मठखन्ना, पय्यांधार स्थान में प्रभावितों का पुनर्वास किया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता संदीप वर्मा ने बताया कि पूर्व में गांव में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ था कि गांव के मुख्य द्वार पर रहने वाले प्रभावितों का पुनर्वास पहले किया जाएगा। उसके बाद सिलसिलेवार अन्य का पुनर्वास होगा। एडीएम आरडी पालीवाल ने बताया कि अभी शासन से पुनर्वास के लिए राशि नहीं मिली है। धनराशि मिलते ही पुनर्वास की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

छलमा छिलासो के 136 परिवार आपदा का दंश झेल रहे थे। 52 परिवारों के पुनर्वास को धन मंजूर होना बड़ी जीत है। लंबे समय बाद प्रभावितों के लिए पुनर्वास राशि मंजूर करने के लिए सीएम का आभार। धनराशि शीघ्र ही जिला प्रशासन को उपलब्ध होगी तो पुनर्वास की कार्रवाई भी तेजी से होगी। -पूजा वर्मा, ग्राम प्रधान, छलमा छिलासो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed