फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   नोटीफाइड एरिया जौलजीबी करने की मांग को लेकर धारचूला में प्रदर्शन

नोटीफाइड एरिया जौलजीबी करने की मांग को लेकर धारचूला में प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
नोटीफाइड एरिया जौलजीबी करने की मांग को लेकर धारचूला में प्रदर्शन
धारचूला (पिथौरागढ़)। नोटीफाइड एरिया जौलजीबी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय युवा संगठन के नेतृत्व में क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मंगलवार को अखिल भारतीय युवा संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नबियाल के नेतृत्व में नगर के सभी जनप्रतिनिधियों ने धारचूला बचाओ अभियान के तहत लोक निर्माण विभाग के सभागार में बैठक की। बैठक में भारत चीन व्यापार समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह रौंकली, रं यूथ फोरम अध्यक्ष पूरन सिंह ग्वाल, पूर्व प्रधान दान सिंह बोनाल, वीरेंद्र सिंह नबियाल और राजेंद्र सिंह नबियाल सहित कई जनप्रतिनिधियों ने आंदोलन को मजबूत करने लेकर नोटीफाइड लाइन छिलालेख से जौलजीबी करने की मांग की।
विज्ञापन


इसके बाद अखिल भारतीय युवा संगठन के पदाधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधियों ने गांधी चौक, मल्ली बाजार, घटधार और तहसील कार्यालय तक धारचूला बचाओ, इंकलाब जिंदाबाद, नोटीफाइड लाइन को छिलालेख से जौलजीबी लाना है, युवा संगठन जिंदाबाद, राष्ट्र की सुरक्षा के लिए सीमांत की सुरक्षा जरूरी है की नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाल। इसके बाद तहसील कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन के बाद एसडीएम और तहसीलदार के मौजूद नहीं होने से नायाब नाजीर धर्म सिंह नपलच्याल के माध्यम से मांग संबंधी ज्ञापन गृह मंत्रालय को भेजा। अखिल भारतीय युवा संगठन के अध्यक्ष ने तहसील में एसडीएम और तहसीलदार के मौजूद नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उनके संगठन ने पूर्व में ही प्रशासन को धरना-प्रदर्शन की जानकारी दी थी। इसके बावजूद कोई सक्षम अधिकारी तहसील कार्यालय में मौजूद नहीं मिला।


प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान गुंजी अर्चना गुंज्याल, बूंदी की लक्ष्मी रायपा, नपलच्यू की प्रधान गंगोत्री नपलच्याल, सभासद प्रेमा गर्ब्याल, प्रेमावती कुटियाल, धनुली बिष्ट, क्षमा गर्ब्याल, बबीता धामी, जसमा गुंज्याल, लक्ष्मी गुंज्याल, दशरथी कुटियाल, बिंदु रौंकली, अंजू रौंकली, कल्पना बुदियाल, दीपक दरियाल, दिनेश चलाल, प्रवेश नबियाल, सौरभ मर्तोलिया, संदीप वर्मा, अरविंद रौंकली और बिशन कुटियाल आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed