{"_id":"5bdb368bbdec2269345639c5","slug":"51541093003-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार किमी की यात्रा कर लौटे सोर राइडर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार किमी की यात्रा कर लौटे सोर राइडर्स
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम के तहत भूटान की यात्रा पर गया सोर राइडर्स का छह सदस्यीय दल लौटा आया है। सदस्यों ने भूटान में प्रकृति के संरक्षण और महिला सशक्तीकरण के लिए किए जा रहे कार्यों की काफी प्रशंसा की।
दल 12 अक्तूबर को पिथौरागढ़ से महेंद्रनगर (नेपाल) के लिए रवाना हुआ। वहां से पोखरा, काठमांडू, बागडोगरा, सिलिगुड़ी, जयगांव, फुंसलिंग, थिम्पू-पारो पहुंचा। वहां से दल इसी मार्ग से लौटा। दल के सदस्यों ने बताया कि भूटान और नेपाल में अधिकतर स्थानों पर वाहनों के हॉर्न बजाने की मनाही है। चालक नियमानुसार वाहन का संचालन करते हैं। उक्त दोनों ही देशों में लोग बगैर किसी रोकटोक के स्वच्छता का खुद ध्यान रखते हैं।
शराब खुली बिकने के बावजूद कोई भी अभद्रता नहीं करता है। भूटान की पुलिस पर्यटकों की सहयोगी है। वहां कारोबार करने वाले भारतीय व्यवसायी भी पुलिस की तारीफ करते हैं। टीम लीडर संजय पुनेरा ने बताया कि भूटान और नेपाल में महिला प्रधान समाज है। महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करती है। इससे वहां पर्यटन व्यवसाय काफी बढ़ रहा है। दल में अशोक भंडारी, अनिल मेहरा, तिलक पंत, ललित पंत और नारायण सिंह शामिल रहे।