{"_id":"5bbcea92867a5528387895bf","slug":"51539107474-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीहाट ने अस्कोट को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीहाट ने अस्कोट को हराया
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। एसएसबी 11वीं वाहिनी की ओर से जीआईसी खेल मैदान में प्रथम सीमांत फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि शिक्षाविद दुष्यंत सिंह पांगती और विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षाधिकारी एलडी कापड़ी ने खिलाड़ियों से परिचय कर किया।
पहला मुकाबला अस्कोट और डीडीहाट के बीच हुआ। डीडीहाट के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर 4-1 से मुकाबला जीता। पवन और योगेश ने दो-दो गोल दागे। निर्णायक विरेंद्र सिंह कन्याल और स्कोरर रमेश सिंह बोरा थे। मैच का आंखों देखा हाल सीबीएस कन्याल, सौरभ साह, गोविंद सिंह ने सुनाया।
एसएसबी के कार्यवाहक सेनानायक बांके बिहारी ने बताया कि प्रतियोगिता में धारचूला, कालिका, गोठी समेत उच्च हिमालयी क्षेत्र की 10 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इस दौरान किशोर साह, विक्रम बिष्ट, राकेश, गोविंद सिंह बसेड़ा, दीपक कफलिया आदि थे।