{"_id":"5b9e8fe9867a557f677342aa","slug":"51537118185-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक का स्वागत
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाचनी (पिथौरागढ़)। उत्कृष्ट सेवा के लिए राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित राजकीय इंटर कॉलेज बांसबगड़ के कला शिक्षक राजीव कश्यप का विद्यालय परिवार और क्षेत्र के लोगों ने भव्य स्वागत किया।
कश्यप को बीते दिनों देहरादून में राज्यपाल ने अवार्ड दिया था। शनिवार को कश्यप विद्यालय पहुंचे तो विद्यार्थियों के साथ ही क्षेत्र के बच्चे से लेकर बुजुर्ग और महिलाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। महिलाओं ने कुमाऊंनी वेशभूषा में कलश यात्रा निकाली। एनसीसी कैडेट परेड के साथ कश्यप को मंच तक लाए।
विद्यार्थियों और महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य डॉ. संतोष कुमार वर्मा, शिक्षक नारायण राम, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका इंदु गोस्वामी, जगदीश, बांसबगड़ की प्रधान दीपा देवी, खेतभराड़ के प्रधान ईश्वर सिंह, गुटी के प्रधान दिनेश चंद्र आर्य, पुष्पा देवी आदि ने कला शिक्षक के कार्यों की सराहना की।