{"_id":"5b97f95a867a557f6149c67d","slug":"51536686426-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समकोट में दो जुलाई से यातायात संचालन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समकोट में दो जुलाई से यातायात संचालन ठप
Updated Tue, 11 Sep 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। मुनस्यारी के समकोट क्षेत्र में दो जुलाई की अतिवृष्टि के बाद से विकट हालात बने हैं। यहां अगस्त महीने के अंत से बिजली नहीं है। यातायात संचालन ठप होने से क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की भी किल्लत होने लगी है।
समकोट सड़क जगह-जगह नाले में तब्दील हो गई है। लोगों को करीब तीन किमी पैदल चलना पड़ रहा है। इलाके में राशन, मिट्टी के तेल समेत जरूरी सामान की किल्लत हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश कोरंगा ने बताया कि समकोट जाने के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। समकोट के लोग तीन किमी तक सामान सिर पर ढोकर वाहन तक पहुंचा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि समकोट में ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से 30-31 अगस्त से बिजली नहीं है। गांव के 35 परिवार बगैर बिजली के रात काटने को मजबूर हैं। गांव के धरम सिंह, लक्ष्मण सिंह ने कहा कि पांच दिन में बिजली बहाल न होने पर गांव के लोग आंदोलन करेंगे। तहसील मुख्यालय में धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
देवीनगर, दोनीगांव में दो माह से बिजली नहीं
पिथौरागढ़। मुनस्यारी विकासखंड के पातो ग्राम पंचायत के देवीनगर और दोनीगांव में दो माह से बिजली नहीं है। सामाजिक कार्यकर्ता ईश्वर सिंह ने बताया कि बिजली नहीं होने से लोग परेशान हैं। विभाग और ठेकेदार बिजली बहाल करने की दिशा में कदम नहीं उठा रहे हैं।