फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   कई स्थानों पर रोपे पौधे

कई स्थानों पर रोपे पौधे

Thu, 19 Jul 2018 11:13 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
कई स्थानों पर रोपे पौधे
पिथौरागढ़/थल। जिला मुख्यालय के साथ ही थल में पौधरोपण किया गया। एसपी रामचंद्र राजगुरु ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ पुलिस कार्यालय में पौधरोपण किया। उधर, थल थानाध्यक्ष ने इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ पौधरोपण किया। बेड़ीनाग और गंगोलीहाट की पुलिस ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में पौधरोपण किया।
विज्ञापन


कुमाऊं मंडल विकास निगम के नोडल अधिकारी दिनेश गुरुरानी की पहल पर वायुसेना अधिकारियों ने मानसरोवर वाटिका में एक पौधा धरती के नाम पर रोपा। इस दौरान ग्रुप कैप्टन के गुरों, विंग स्क्वाड्रन लीडर वी सूज, स्क्वाड्रन लीडर निशा, मनू, आदिल, यात्राधिकारी दीवान सिंह बिष्ट, महेश कांडपाल, प्रताप नाथ, वेदप्रकाश, पद्म सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


हरेला पखवाड़ा के तहत थल थाना परिसर में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सपना सत्याल, ग्राम्या के मुवानी यूनिट के यूनिट अधिकारी ओम प्रकाश, ग्राम प्रभारी गोविंद सिंह लटवाल, नवीन चंद्र उपाध्याय, सुनील सती, अभिनव कोहली, दीपा बिष्ट, सरिता सिरला, पुष्पा उप्रेती, अंजनि मकवाल, मदन मोहन नैनवाल ने तेजपत्ता, क्वैराल, बेलपत्री के 100 पौधे रोपे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीपलकोट और मूनाकोट में छात्र-छात्राओं ने लगाए पौधे
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। राइंका पीपलकोट और राइंका मूनाकोट में बृहस्पतिवार को छात्रों ने पौधरोपण किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रवक्ता सुरेश जोशी ने छात्रोें और शिक्षकों के साथ विभिन्न प्रजाति के फलदार और छायादार पौधे लगाए। यहां ब्लॉक अध्यक्ष दिवाकर जोशी, मूनाकोट ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष टाइगर खड़ायत, जिला महामंत्री शुभम चंद, ब्लॉक महामंत्री योगेश चंद, कमलेश वल्दिया, मनोज कन्याल, शेखर भट्ट, गिरीश जोशी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed