फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   शिक्षा विभाग के कर्मियों का क्रमिक अनशन शुरू

शिक्षा विभाग के कर्मियों का क्रमिक अनशन शुरू

Thu, 17 May 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के कर्मियों का क्रमिक अनशन शुरू
पिथौरागढ़। पदोन्नति न होने से नाराज शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने पदोन्न्नति सूची जारी होने तक क्रमिक अनशन पर डटे रहने का एलान किया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पदोन्नति को लेकर मुखर शिक्षा विभाग के कर्मी एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन के बैनर तले मुख्य शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के समक्ष एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी और प्रधान सहायक पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


विभाग ने छह माह पूर्व पदोन्नति के लिए जिले से आख्या मांगी थी, लेकिन अब तक पदोन्नति सूची जारी नहीं हुई है। जिले के 22 कर्मियों की प्रधान सहायक से प्रशासनिक अधिकारी, जबकि 12 की वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक में पदोन्नति होनी है। उन्होंने प्रक्रिया में विसंगति का मामला भी उठाया। कर्मचारियों ने उच्चाधिकारी पर जानबूझकर पदोन्नति रोकने की कोशिश का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कर्मचारी कार्यालय के समक्ष ही अनशन पर बैठ गए। इस बीच अन्य कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। पहले दिन क्रमिक अनशन पर संगठन जिलाध्यक्ष सौरभ चंद और पूर्व अध्यक्ष ज्योति पांडेय बैठे। इस दौरान केसी पंत, विजेंद्र लुंठी, रोहित उप्रेती, मोहन जोशी, दिनेश उपाध्याय, सुनील खत्री, मथुरा दत्त, कैलाश पांडे, संजय पंत, विक्रम नेगी, निरंजना ज्याला, भागीरथी उप्रेती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed