{"_id":"5af32d6e4f1c1b05418b901a","slug":"51525886318-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच होगी खिताबी भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच होगी खिताबी भिड़ंत
Updated Wed, 09 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। राज्यस्तरीय महाविद्यालयी बास्केटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल बृहस्पतिवार को खेला जाएगा। इसमें देहरादून और पिथौरागढ़ ए के बीच खिताबी भिड़ंत होगी।
बुधवार को एलएसएम महाविद्यालय में खेले गए पहले सेमीफाइनल में पिथौरागढ़ ए की टीम ने पिथौरागढ़ बी को शिकस्त दी, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में देहरादून की टीम ने हल्द्वानी को हराया। इससे पहले खेले गए पांच क्वालीफाइंग मुकाबलों में पिथौरागढ़ बी टीम ने ऋषिकेश की टीम को परास्त किया। दूसरे मैच में पिथौरागढ़ ए ने देहरादून की टीम को हराया।
तीसरे मैच में ऋषिकेश ने मल्लिकार्जुन को हराया, चौथे मैच में देहरादून ने कुसौली को शिकस्त दी और पांचवें मैच में हल्द्वानी ने ऋषिकेश को परास्त किया। इन मुकाबलों में पिथौरागढ़ ए टीम के सूरज खड़ायत, पिथौरागढ़ बी के पीयूष, देहरादून के मयंक, मल्लिकार्जुन के सोमिल मेहता ने अपनी टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि टिकेंद्र महर, प्राचार्य डॉ. डीएस पांगती, हिंदी विभाग के प्रो. अजय शुक्ल आदि थे।