{"_id":"5aef3a094f1c1b3b0b8b864d","slug":"51525627401-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को जल्द मिलेंगे बांडधारी डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को जल्द मिलेंगे बांडधारी डॉक्टर
Updated Sun, 06 May 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिले को जल्द ही बांडधारी डॉक्टर मिलेंगे। मुख्यालय से इन डॉक्टरों के आवंटन की कार्यवाही अंतिम चरण में है। जिले को कम से कम 15 डॉक्टर मिलने की उम्मीद है।
सरकार को इस साल भी राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों से बांडधारी डॉक्टर मिले हैं। सरकार अपनी शर्तों के अनुसार इन डॉक्टरों की स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनाती करती है। बांडधारी डॉक्टर मिलने के बाद इनका आवंटन किया जाना है। मुख्यालय स्तर पर इन डॉक्टरों के जिलों को आवंटन की तैयारी चल रही है। इस आवंटन में पिथौरागढ़ जिले को भी डॉक्टर मिलेंगे। विभागीय अधिकारी कम से कम 15 डॉक्टरों के मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।
इसी सप्ताह डॉक्टरों का आवंटन होने की उम्मीद है। नए डॉक्टरों के आने से जिले की कमजोर स्वास्थ्य सेवा कुछ और मजबूत होगी। बता दें कि अब भी जिले में डॉक्टरों के 96 पद खाली चल रहे हैं। दूरदराज के अधिकतर स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर विहीन चल रहे हैं। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उषा गुंज्याल ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में जिले को नए बांडधारी डॉक्टर मिल जाएंगे। इन्हें अधिक समस्याग्रस्त केंद्रों पर तैनाती दी जाएगी। इससे स्वास्थ्य सेवा को कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन
स्थायी डॉक्टरों का प्रशिक्षण होगा
लोक सेवा आयोग से मिले स्थायी डॉक्टरों को जिला अस्पताल में प्रशिक्षण दिया जाएगा। व्यवहारिक प्रशिक्षण के बाद इन डॉक्टरों को वापस कार्यस्थलों पर भेज दिया जाएगा। जिले को हाल ही में लोक सेवा आयोग के जरिये 30 डॉक्टर मिले हैं। महानिदेशालय स्तर पर इन डॉक्टरों की जिले के अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर नियुक्ति की गई है। इनमें से 24 ने तैनाती ले ली है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएस खड़ायत ने बताया कि नए डॉक्टरों को चरणबद्ध रूप से जिला अस्पताल में एक माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।