{"_id":"5aef39084f1c1b5c098b8680","slug":"51525627144-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. शर्मा ने पुस्तकालय को 60 पुस्तकें दान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. शर्मा ने पुस्तकालय को 60 पुस्तकें दान दी
Updated Sun, 06 May 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। हल्द्वानी के विवेकानंद अस्पताल के संचालक एवं माही सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. महेश शर्मा ने नगर के पहली मंजिल पुस्तकालय को अपनी ओर से 60 प्रतियोगी पुस्तकें उपलब्ध कराईं हैं। यह पुस्तकें सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए लाभकारी होंगी।
पुस्तकालय में आयोजित कार्यक्रम में डीएम सी रविशंकर ने डॉ. शर्मा के प्रयासों की सराहना की। जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी ने कहा कि स्तरीय पुस्तकें उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को परीक्षाओं की तैयारी करने में आसानी होगी। सेवानिवृत्त प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ. केएस मेहता ने कहा कि सक्षम व्यक्तियों को ऐसे सामाजिक कार्यों के लिए आगे आना चाहिए।
डॉ. गुरुकुलानंद कच्चाहारी ने भी विचार रखे। पहली मंजिल पुस्तकालय के संचालक राकेश धामी, चंचल बोरा ने डॉ. शर्मा के साथ ही सभी का आभार जताया। इस दौरान ललित जोशी, सुभाष जोशी, भगवत जोशी, मनीष आदि मौजूद थे। संचालन जुगल किशोर पांडे ने किया।