फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   धारचूला में कॉमन सर्विस सेंटर से होने लगा लेनदेन

धारचूला में कॉमन सर्विस सेंटर से होने लगा लेनदेन

Sat, 05 May 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
धारचूला में कॉमन सर्विस सेंटर से होने लगा लेनदेन
धारचूला (पिथौरागढ़)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित धारचूला में भारतीय स्टेट बैंक की कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की शुरुआत हो गई है। सीएससी से बैंकों में कैश की कमी से लोगों को कुछ हद तक राहत मिली है।
विज्ञापन


सीएससी सेंटर में कोर बैंकिंग के माध्यम से स्वाइप मशीन के जरिए एटीएम और आधार कार्ड द्वारा एक बार में 10 हजार तक की धनराशि ग्राहकों को दी जारी है। इससे कम रकम की जरूरत वाले ग्राहकोें और पर्यटकों को सुविधा मिल रही है। सीएससी संचालक शालू दताल ने बताया कि प्रतिदिन पचास हजार से एक लाख की धनराशि सेंटर से लोगों को दी जा रही है।
विज्ञापन


स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक के साथ ही अन्य निजी बैंकों के ग्राहकों को भी समान रूप से सुविधा मिल रही है। सीएससी के माध्यम से खातों में रकम जमा करने, एसबीआई में खाता खुलवाने और रुपये ट्रांसफर करने के साथ ही अन्य बैंकिंग सुविधाएं दी जा रही हैं। धारचूला व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश लाल वर्मा ने कहा कि इससे लोगों को बैंकों की लंबी लाइन से राहत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed