{"_id":"5a79e64e4f1c1b92268b8a78","slug":"51517938254-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन मानचित्र स्वीकृति में प्रशासन की कोई रोक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन मानचित्र स्वीकृति में प्रशासन की कोई रोक नहीं
Updated Tue, 06 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भवन मानचित्रों की स्वीकृति में किसी प्रकार की रोक नहीं लगी है। पहले की तरह ही भवनों के मानचित्र स्वीकृत किए जा रहे हैं। इसी तरह अवैध निर्माण के वादों की सुनवाई भी की जा रही है। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के सचिव एडीएम मोहम्मद नासिर ने बताया कि कुछ लोग यह अफवाह फैला रहे हैं कि प्रशासन ने भवन मानचित्र स्वीकृति में रोक लगा दी है।
विकास प्राधिकरण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद यहां पर व्यापक स्तर पर विरोध शुरू हुआ है। लोग विकास प्राधिकरण के प्रावधानों को मानने के लिए तैयार नहीं हैं। इसी विरोध के बीच यह बातें भी उठी हैं कि प्रशासन ने नए भवनों के नक्शे पास करने पर रोक लगा दी है। एडीएम ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और विकास प्राधिकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में सहयोग दें।