फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   13 दिन से लापता बुजुर्ग का शव मिला

13 दिन से लापता बुजुर्ग का शव मिला

Sun, 07 Jan 2018 11:09 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
13 दिन से लापता बुजुर्ग का शव मिला
मदकोट (पिथौरागढ़)। बोथी गांव निवासी एक बुजुर्ग का शव खाई से बरामद हुआ है। यह बुजुर्ग 26 दिसंबर को पूजा के लिए अपने मूल गांव तोमिक गए थे, लेकिन लौटकर नहीं आए। अब तक परिवार के लोग उनकी खोजबीन कर रहे थे और लापता होने के अगले ही दिन मदकोट चौकी में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बोथी निवासी मोहन सिंह तोमक्याल (65) पुत्र माधो सिंह 26 दिसंबर को अपने मूल गांव तोमिक में आयोजित एक पूजा कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। उनको अगले ही दिन घर पहुंचना था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। परिवार और गांव के लोगों ने उनकी कई जगह खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन


शनिवार की शाम कुछ लोगों ने उनका शव तोमिक गांव के पास ही खाई में पड़ा देखा और पुलिस तथा परिजनों को सूचना दी। मदकोट चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी के नेतृत्व में गई टीम ने रविवार की सुबह शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, परिजनों ने आशंका जताई है कि मोहन सिंह की हत्या की गई है और शव को खाई में फेंक दिया था। हालांकि परिजनों की ओर से अब तक किसी के खिलाफ रिपोर्ट नहीं लिखाई गई है। चौकी प्रभारी का कहना है कि यदि परिजन किसी तरह के संदेह की रिपोर्ट दर्ज कराएंगे तो उसी के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। मृतक के दो बेटे हैं और वह खुद खेतीबाड़ी का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed