फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पिथौरागढ़ की खबरों की सूची 27 नवंबर

पिथौरागढ़ की खबरों की सूची 27 नवंबर

Tue, 28 Nov 2017 02:03 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ की खबरों की सूची 27 नवंबर
पिथौरागढ़ डाक की खबरें---
विज्ञापन


फोटो
टिप्पर और बाइक की भिड़ंत में शिक्षक की मौत
टकाना के पास हुई दुर्घटना, टिप्पर चालक फरार
अमर उजाला ब्यूरो
पिथौरागढ़।
जिला मुख्यालय में रविवार रात टकाना के पास टिप्पर और मोटरसाइकिल में जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। टिप्पर चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने रात ही में टिप्पर को सीज कर दिया। इस घटना पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने दुख जताया है।

फोटो
वड्डा डाकघर का लॉकर काटकर हजारों की चोरी
दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे थे चोर, पुलिस चोरों की तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
पिथौरागढ़।
वड्डा स्थित उप डाकघर से रविवार रात चोरों ने लॉकर काटकर 68440 रुपये की नकदी चुरा ली। चोर डाकघर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे थे। यह डाकघर किराए के मकान में चलता है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अजय जोशी, पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर सुयाल ने वड्डा जाकर डॉग स्क्वायड की मदद से छानबीन की। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करने के लिए चार टीमों का गठन कर दिया है और वड्डा बाजार में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस को संदेह है कि इस घटना के पीछे स्थानीय अपराधियों का हाथ हो सकता है। पुलिस को खोजबीन के दौरान वड्डा के पास स्थित एक मंदिर के आगे शराब की खाली बोतलें और ताश के पत्ते भी मिले हैं।
विज्ञापन


फोटो
झूलापुलों से आवाजाही शुरू, बाजारों में बढ़ी रौनक
अमर उजाला ब्यूरो
धारचूला/झूलाघाट (पिथौरागढ़)।
नेपाल चुनाव के कारण 23 नवंबर की सुबह से बंद अंतरराष्ट्रीय झूलापुलों पर सोमवार सुबह से आवाजाही शुरू हो गई है। सोमवार को नेपाल से बड़ी संख्या में लोग भारतीय बाजारों में पहुंचे। इस कारण झूलाघाट में काफी चहल-पहल रही। धारचूला में भी झूलापुल से कई लोग भारतीय क्षेत्र में पहुंचे और धारचूला से भी कई लोग नेपाल के बाजार में खरीदारी के लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉलोअप
ठगी में सेना के जवानों की संलिप्तता तो नहीं!
पुलिस अब इस नजरिए से भी कर रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
पिथौरागढ़।
सेना में भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह में कहीं सेना का कोई जवान तो शामिल नहीं है, पुलिस अब अपनी जांच को इस दिशा में केंद्रित कर रही है। ठगी करने वाले तीन लोगों की रविवार को गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अपनी जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। पुलिस सबसे पहले राजेश नाम के उस व्यक्ति तक पहुंचना चाहती है जो पकड़े गए एक ठग कैलाश सिंह शाह को सेना भर्ती कार्यालय के आसपास मिला था। पुलिस का मानना है कि अभी जांच में कुछ और खुलासे होंगे।
- दूरदराज इलाके के युवाओं पर डालते रहे डोरे
- पहाड़ के युवाओं की सेना में भर्ती पहली वरीयता
- युवाओं में इस घटना से बड़ा संदेश गया

बादल आएंगे पर बरसेंगे नहीं
फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
पिथौरागढ़।
मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि इस दौरान हल्के और मध्यम स्तर के बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन बारिश की उम्मीद नहीं है। इस बीच जिला मुख्यालय में सोमवार को अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड का असर अब बढ़ता रहेगा।

शारदा नहर की जलापूर्ति शुरू
लोहियाहेड प्रशासन ने पावर हाउस की मरम्मत के चलते बंद कराई थी नहर की जलापूर्ति
आज तड़के से लोहियाहेड पावर हाउस में बिजली उत्पादन शुरू होने की संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
बनबसा (चंपावत)।
करीब 18 दिनों बाद यूपी सिंचाई विभाग ने शारदा नहर में पानी छोड़ दिया है। लोहियाहेड पावर हाउस प्रशासन द्वारा मरम्मत कार्यों के लिए 9 से 25 नवंबर तक यूपी सिंचाई प्रशासन ने शारदा नहर की जलापूर्ति बंद कराई थी। इस कारण लोहियाहेड बिजली घर का उत्पादन ठप था। सोमवार को अधीक्षण अभियंता एके सैंगर के निरीक्षण के बाद नहर में पानी छोड़ दिया गया।
-मछली पकड़ने का काम फिर से होगा शुरू

फोटो
पिथौरागढ़ में इस बार नहीं होगा शरदोत्सव
पालिका बोर्ड की बैठक में किया गया ऐलान
खर्चे का संपूर्ण विवरण प्रशासन को उपलब्ध कराने की शर्त पर पालिका ने जताई असमर्थता
अमर उजाला ब्यूरो
पिथौरागढ़।
पिथौरागढ़ में इस बार शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी का आयोजन नहीं होगा। सोमवार को हुई नगरपालिका परिषद की बैठक में यह फैसला लिया गया। बताया गया कि प्रशासन ने शरदोत्सव के आयोजन के लिए पालिका के सामने खर्चे का संपूर्ण विवरण प्रशासन को उपलब्ध कराना समेत कई शर्तें रखीं। इन शर्तों में पालिका ने शरदोत्सव के आयोजन में असमर्थता जता दी। बैठक में प्रशासन की ओर से दिए गए उस पत्र को भी पढ़ा गया, जिसमें शरदोत्सव के आयोजन के लिए शर्त तय की गई थी। बता दें कि नगरपालिका ने इस बार शरदोत्सव के आयोजन की जोरदार तैयारी कर ली थी। इसके लिए कई बैठकें भी हो गई थी।

फोटो
बारहमासी सड़क निर्माण से घंटों लग रहा जाम
घाट से पिथौरागढ़ तक आवाजाही में हो रही परेशानी
मलबा गिरने से कई बार बंद हो रही सड़क
अमर उजाला ब्यूरो
पिथौरागढ़।
घाट से लेकर पिथौरागढ़ तक इन दिनों बारहमासी सड़क निर्माण के कारण घंटों जाम लग रहा है। दिन के समय कई बार मलबा गिरने से यह सड़क बंद हो रही है। यात्री, मरीजों के वाहन समेत बारातें भी जाम में फंस रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आदेश के बावजूद सड़क का निर्माण कार्य दिन में भी जारी रखा जा रहा है। पिछले दिनों पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने यह आदेश दिया था कि बारहमासी सड़क का निर्माण रात आठ बजे से शुरू होगा। इस कारण उन्होंने रात के समय वाहनों के संचालन में रोक लगा दी थी, लेकिन अब तो लोग दिन के समय भी मुसीबत झेल रहे हैं।

पिथौरागढ़ की खबरें---
- पोनी, पोर्टर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
- पिथौरागढ़ नगर में बनेंगे 418 घरेलू शौचालय
- आर्थिक आरक्षण को लेकर एक को निकलेगी रैली
- शिविरार्थियों को आपदा प्रबंधन की जानकारी दी
- पिथौरागढ़ में कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी
- पिथौरागढ़ जिले की 281 परिसंपत्तियों का मानचित्रण
- छह माह बाद भी सड़क से नहीं हटा मलबा
- एनसीसी कैडेट को बेहतर सेवा के लिए सम्मान
- पिथौरागढ़ में कालेज के छात्रों का उग्र प्रदर्शन

चंपावत केंद्र की खबरें---
- चंपावत विकास संघर्ष समिति ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन। डीएम को सौंपा 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन। एक माह बाद दी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी।
- कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में विकास भवन में किया प्रदर्शन। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का कार्य बहिष्कार जारी। मांगें पूरी न होने पर एक दिसंबर से करेंगे पूर्ण कार्य बहिष्कार।
- विभिन्न संगठनों ने अन्य एजेंसी से जांच कराने की उठाई मांग। लोहाघाट में गोवंशज का अवशेष मिलने का मामला। बाराकोट में घटना के खुलासे की मांग पर दिया ज्ञापन। चरणबद्ध आंदोलन किया शुरू।
- गागर के बाल खिलाड़ियों ने लिया नशा न करने का संकल्प। नशा हटाओ जीवन बचाओ के तहत भरे संकल्प पत्र।
- महिलाओं को बांटी गई 21 सिलाई मशीन। कल्याणं करोती संस्था लखनऊ ने दिव्यांग महिलाओं को दी मशीन।
- दो प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण के चैक होंगे वितरित। कृषक ऋण वितरण समारोह 29 को होगा।
- आल्टो वाहन खाई में गिरने से चालक घायल। बाराकोट ब्लाक के रावलगांव मार्ग में हुई वाहन दुर्घटना।
- आधी अधूरी जानकारी के साथ बैठक में आने पर डीएम नाराज। कृषि विभाग के अधिकारी नहीं दे पाए संतोषजनक जवाब। अगली बैठकों से बाहर किए जाएंगे आधी अधूरी जानकारी वाले अधिकारी। डीएम ने की जिला, राज्य और केंद्र पोषित योजनाओं की समीक्षा।

- राज्य स्तरीय कबड्डी टीम में चयनित हुए पंकज और विकास।
- छात्रों ने किए चैकुनीबोरा के प्राचीन शिव मंदिर के दर्शन। इतिहास विभाग के छात्र-छात्राओं को कराया शैक्षिक भ्रमण।
- मंगलवार को मांस की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाएं। शिवसेना नगर कार्यकारिणी की बैठक में उठी मांग।
- जन शिकायत निवारण शिविर में उठी छह समस्याएं। डीएम ने अधिकारियों को दिए समस्याओं के समाधान के निर्देश। स्थानीय स्तर की समस्याओं का त्वरित निराकरण करें।
- समूह के सदस्यों की चयन प्रक्रिया में धांधली की शिकायत।
- टांण मल्ला में स्कूल संचालित करने को लेकर प्रदर्शन। ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन। टांण तल्ला में चल रहा है टांण तल्ला के लिए स्वीकृत स्कूल।

टनकपुर केंद्र की खबरें---
- पोल गिरने से टनकपुर-बनबसा में ठप हुई बिजली आपूर्ति।
- बाघ पकड़ने को पिंजरों में रखे गए मांस के बड़े टुकड़े।
- महाविद्यालय के छात्रों ने पकड़ी आंदोलन की राह।
- लोहाघाट में गोवंशज हत्या की उच्च स्तरीय जांच की मांग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed