{"_id":"5a130dfe4f1c1b97678bcc55","slug":"51511198206-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशासकीय विद्यालय के कर्मचारियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशासकीय विद्यालय के कर्मचारियों ने दिया धरना
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। अशासकीय हाइस्कूल त्रिपुरादेवी में कार्यरत शिक्षकों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने सोमवार को तहसील कार्यालय के सामने धरना दिया। कर्मचारियों का कहना है कि वह 12 वर्षों से विद्यालय में काम कर रहे हैं, लेकिन विद्यालय को धन मिलने के बाद भी समय पर वेतन का भुगतान नहीं जाता और नियमितीकरण की प्रक्रिया भी नहीं की जा रही है। कर्मचारियों के साथ विद्यार्थी भी धरने पर बैठ गए।
कर्मचारी संगीता बाफिला, अरुण कुमार, राजेंद्र सिंह, पूरन सिंह आदि ने कहा कि विद्यालय में उनकी सेवाएं शिक्षण कार्य और विद्यालय संबंधी अन्य कामों में ली जा रही हैं, लेकिन सुविधाएं देने के नाम पर कर्मचारियों का शोषण और उत्पीड़न किया जा रहा है। इससे कर्मचारी मानसिक दबाव में हैं और इसका असर शिक्षण कार्य पर भी पड़ रहा है। कर्मचारियों को लंबे समय से भुगतान नहीं हो पाया है, इस कारण वह आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।
विद्यार्थियों का कहना है कि जब शिक्षक ही तनाव में रहेंगे तो विद्यार्थियों का भला कैसे होगा। विद्यार्थियों ने भी शिक्षकों की समस्या हल करने की मांग की। शिक्षकों और कर्मचारियों के समर्थन में विद्यार्थियों ने कक्षाओं का बहिष्कार किया।
विज्ञापन
नई प्रबंध समिति हल करेगी कर्मचारियों की समस्या
त्रिपुरादेवी हाइस्कूल की पुरानी प्रबंध समिति इस समय भंग है। प्रबंध समिति के संचालक का काम देख रहे उपखंड शिक्षा अधिकारी तरुण पंत ने बताया कि कर्मचारियों और शिक्षकों की तैनाती प्रबंध समिति ने की थी। अब इनके वेतन या अन्य समस्याओं का निस्तारण नई प्रबंध समिति के गठन के बाद ही होगा। नई प्रबंध समिति का गठन जल्दी किया जाएगा। प्रबंध समिति भंग होने से ही वेतन भुगतान में दिक्कत आ रही है।