फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   वीरांगनाओं की पूरी मदद करेगी सेना

वीरांगनाओं की पूरी मदद करेगी सेना

Thu, 09 Nov 2017 11:27 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
वीरांगनाओं की पूरी मदद करेगी सेना
विज्ञापन

धारचूला (पिथौरागढ़)। कुमाऊं स्काउट्स के सेना स्टेशन मुख्यालय धारचूला में सेवानिवृत्त सैनिकों और वीरांगनाओं के लिए आयोजित कार्यक्रम में ब्रिगेडियर रंजन मलिक (सेना पदक) ने कहा कि सेना वीरांगनाओं की पूरी मदद करेगी। उन्होंने कहा कि सैनिक सेवानिवृत्त होने के बाद भी सेना का अंग माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि समय समय पर ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन के पीछे मुख्य मकसद यही होता है कि वीरांगनाओं का हालचाल उनके पास जाकर जाना जाए।

इस मौके पर चिकित्सा शिविर का भी आयोजन हुआ। वीरांगना हीरा देवी और ब्रिगेडियर रंजन मलिक ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान छलिया नृत्य और सेना के बैंड की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई। कुमाऊं स्काउट्स के कमान अधिकारी कर्नल ललित मोहन मिश्रा ने कहा कि ब्रिगेडियर रंजन मलिक के सानिध्य से सभी पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कुमाऊं स्काउट्स एवं सेना स्टेशन मुख्यालय प्रतिवर्ष ऐसे आयोजनों के माध्यम से पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों की समस्याओं और सुझावों को जानने का प्रयास करता है। शिविर में मुख्य अतिथि ने 200 वीरांगनाओं को कंबल और 200 पूर्व सैनिकों को प्राथमिक चिकित्सा किट दिए।
विज्ञापन



शिविर में कैंटीन की सुविधा चिकित्सा सुविधा, दंत रोग निदान, अंशदायी स्वास्थ्य सेवा, आधार कार्ड, पेन कार्ड, सैनिक कल्याण बोर्ड के अलावा एनएचपीसी, कृषि विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग के स्टाल लगाए गए थे। शिविर में 650 पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं ने भाग लिया। सेना के डा. धनन्जय रॉय, डा. अभिषेक कुमार, डा. नैना टम्टा आदि ने चिकित्सा परीक्षण और दवा वितरण किया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी आरके पांडे, तहसीलदार आईबी मल्ल, कर्नल अजय कुमार, कर्नल अभिषेक गौतम कर्नल वाई विजया कुमार, कर्नल रोहित बर्तानिया, प्रधानाचार्य जया मिश्रा, मेजर अमनदीप, सूबेदार मेजर भूपाल सिंह, स्टेट बैंक के प्रबंधक बूल सिंह, पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक पुष्कर गर्ब्याल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed