फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   देखो रे लोगो मेरे ये बल को, कैलाश पर्वत उठा रहा हूं

देखो रे लोगो मेरे ये बल को, कैलाश पर्वत उठा रहा हूं

Wed, 25 Oct 2017 10:51 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
देखो रे लोगो मेरे ये बल को, कैलाश पर्वत उठा रहा हूं
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट नगर में रामलीला मंगलवार शाम से शुरू हो गई है। पहले दिन नटी सूत्रधार से मंचन की शुरुआत हुई। नारद मोह को लोगों ने काफी पसंद किया। रावण ने-कैलाश पर्वत उठाकर देखो रे लोगों ये मेरे बल को, कैलाश पर्वत उठा रहा हूं, गीत गाकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


रामलीला का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष कवींद्र साही ने किया। नटी सूत्रधार के अभिनय के साथ शुरू हुई रामलीला में इंद्र का नारद की तपस्या को भंग करने के लिए कामदेव को भेजना, कामदेव द्वारा नारद की तपस्या को भंग न कर पाना, नारद का घमंड में आकर हरि रूप मांगकर विश्व मोहनी से विवाह का प्रस्ताव देना, नारद को विष्णु द्वारा बंदर रूप देना आदि मंचन हुए।
विज्ञापन


नारद की भूमिका में संजय पंत, रावण की भूमिका में प्रकाश बोरा, दशरथ की भूमिका में पवन टोलिया ने अभिनय किया। संचालन तारा दत्त गुरुरानी ने किया। हारमोनियम में विपिन जोशी, तबले में कवींद्र बिष्ट ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed