{"_id":"59f0c8064f1c1bdb538b9266","slug":"51508952070-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पागल कुते के काटने से दुधारू भैंस की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पागल कुते के काटने से दुधारू भैंस की मौत
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। बलुवाकोट के पास थौड़ा गांव में बुधवार सुबह पागल कुत्ते के काटने से दुधारू भैंस की मौत हो गई। अब तक गांव में पागल कुत्ते के काटने से 12 जानवरों की मौत हो चुकी है। इससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
बुधवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विद्यासागर कापड़ी के निर्देश पर धारचूला से पशु चिकित्सकों की टीम थौड़ा गांव पहुंची। जितने जानवरों को पागल कुत्ते ने काटा है, उन सभी को रैबीज के इंजेक्शन लगाए गए।
गांव के सामाजिक कार्यकर्ता चंचल सिंह ऐरी ने बताया कि बुधवार सुबह थौड़ा गांव में नैन सिंह की दुधारू भैंस की भी मौत हो गई। उसे कुछ दिन पहले पागल कुत्ते ने काट दिया था। उन्होंने बताया कि पागल कुत्ते का आतंक करीब 15 दिन से चल रहा है, अब तक वह कई जानवरों को काट चुका है। पागल कुत्ते के आतंक से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।