फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   डीएलएड की अनिवार्यता का विरोध

डीएलएड की अनिवार्यता का विरोध

Thu, 28 Sep 2017 11:04 PM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
डीएलएड की अनिवार्यता का विरोध
पिथौरागढ़। सरकार के व्यायाम प्रशिक्षित शिक्षकों के लिए डीएलएड प्रशिक्षण की अनिवार्यता के फैसले को सीपीएड, बीपीएड, डीपीएड और विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों ने गलत बताया है। व्यायाम प्रशिक्षित शिक्षकों ने सरकार के फैसले के विरोध में जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन


हरीश पंत ने कहा कि अगर सरकार व्यायाम प्रशिक्षित शिक्षकों के लिए अनिवार्य डीएलएड प्रशिक्षण के फैसले को वापस नहीं लेती है तो राज्य के सभी व्यायाम शिक्षक उग्र आंदोलन करेंगे। कहा कि सरकार के फैसले के खिलाफ वह उच्च न्यायालय में याचिका दायर करेंगे। वरिष्ठ शिक्षक शेखर कपूर ने कहा कि अधिकांश व्यायाम शिक्षकों का सेवाकाल 2 से 10 वर्ष ही रह गया है।
विज्ञापन


ऐसे में डीएलएड प्रशिक्षण का फैसला औचित्य विहीन है। शिक्षिका मीरा चंद, राखी कुंवर ने फैसले पर जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर आश्चर्य जताया। विरोध-प्रदर्शन में आशीष पंत, कैलाश पंत, देवेंद्र बिष्ट, कैलाश पटिया, राजेश उप्रेती, रविंद्र पांडेय, नवीन पुनेठा, पुष्कर सिंह ठगुन्ना आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed