{"_id":"599726214f1c1b2a5f8b4a31","slug":"51503077921-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक चुफाल ने आपदा प्रभावित गांवों का दौरा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक चुफाल ने आपदा प्रभावित गांवों का दौरा किया
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। विधायक विशन सिह चुफाल ने डीडीहाट तहसील के आपदा प्रभावित क्षेत्र तवाबगड़, हुनेरा का दौरा किया। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों को सरकार से हरसंभव मदद दिलाया जाएगा।
दस अगस्त की रात डीडीहाट तहसील के दुर्गम क्षेत्र हुनेरा के तवाबगड़ में बादल फटने से कई घरों में मलबा घुस गया था और खेतों को नुकसान पहुंचा था। इस घटना में हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लोगों की संपत्ति को खासा नुकसान पहुंचा था। चुफाल ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को साथ में लेकर आपदा प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे।
जहां उन्होंने आपदा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। प्रभावितों को आश्वासन दिया कि सरकार से हरसंभव मदद दिलाई जाएगी। उन्होंने प्रशासन से पूरे क्षेत्र में आपदा से हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए। तवाबगड़ के लोगों ने उन्हें अन्यत्र बसाने की मांग विधायक के समक्ष रखी।