फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बालश्रम कराते व्यवसायी पकड़ा गया

बालश्रम कराते व्यवसायी पकड़ा गया

Tue, 04 Jul 2017 10:31 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
बालश्रम कराते व्यवसायी पकड़ा गया
पिथौरागढ़। श्रम प्रवर्तन अधिकारी दीपक कुमार के नेतृत्व में टीम ने नगर में बाल श्रम रोकने के लिए सर्वेक्षण और चिन्हित करने का कार्य किया। इस दौरान नगर के केमू स्टेशन के एक प्रतिष्ठान में बाल श्रमिक काम करते हुए पाया गया। संबंधित व्यवसायी के खिलाफ अदालत में वाद दायर किया जाएगा।
विज्ञापन


श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत 30 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि बालश्रम करवाना कानूनी अपराध है। बाल श्रमिक रखने पर सेवायोजक पर 20 से 50 हजार रुपये का जुर्माना और छह माह तक कारावास या दोनों सजा से दंडित करने का प्रावधान है। अभियान के दौरान बालश्रम कराते हुए पकड़े जाने पर प्रतिष्ठान स्वामी के खिलाफ कार्रवाई के सवाल पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी कुमार ने बताया कि अदालत में वाद दायर करने के लिए प्रपत्र तैयार किए जा रहे हैं। जल्द ही अदालत में वाद दायर किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने प्रतिष्ठान स्वामी के नाम का खुलासा नहीं किया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बालश्रम की शिकायत उनसे अथवा पुलिस से करने की अपील की है। अभियान में बाल श्रम के खिलाफ अभियान चलाने वाले स्वयंसेवी संस्थाओं के लोग भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed