गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। गणाईगंगोली डिग्री कॉलेज में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 248.50 लाख की लागत से बनने वाले भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने बीए में तीन नए विषय अगले सत्र से शुरू करने के साथ ही 50 बेड का छात्रावास बनाने की घोषणा की।
महाविद्यालय गणाईगंगोली में आयोजित कार्यक्रम में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।
इस दौरान विधायक मीना गंगोला ने महाविद्यालय को पीजी का दर्जा, विज्ञान विषय, छात्रावास और महाविद्यालय में स्टाफ की नियुक्ति, विधानसभा में चार बैंक खोलने की मांग और एटीएम वैन देने की मांग रखी। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने महाविद्यालय के प्राचार्य को एक महीने में पूर्ण स्टाफ की नियुक्ति करने के आदेश दिए। इस मौके पर मोहन जोशी ने कार्यक्रम का संचालन किया।