{"_id":"65c512fafeab271c2d042c5a","slug":"45-families-of-kanora-revenue-village-worried-about-water-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-109967-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: कनोरा राजस्व गांव के 45 परिवार पानी के लिए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: कनोरा राजस्व गांव के 45 परिवार पानी के लिए परेशान
Thu, 08 Feb 2024 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 08 Feb 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट का कोट कनोरा राजस्व गांव। स्रोत: ग्रामीण
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। लोगों को पानी मुहैया कराने के लिए सरकार जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल की बात कर रही है। वहीं चोना ग्राम पंचायत के कोट कनोरा राजस्व गांव के 45 परिवार पानी के लिए परेशान हैं। गांव के लिए 40 साल पहले बनी पेयजल योजना जीर्णशीर्ण हो चुकी है।
ग्रामीण साल भर एक किमी दूर से पानी ढोकर गुजारा कर रहे हैं। ग्रामीण कई वर्षों से बिनारी गधेरे से पेयजल योजना बनाने की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता के कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर बिनारी गधेरे से पेयजल योजना बनाने की मांग की है। ज्ञापन की प्रतियां डीएम, सीडीओ और पेयजल निगम के एसई को भी भेजी गई है।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह उर्फ शिवजी ने कहा है कि इस बार मांग की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ज्ञापन में गोपाल सिंह, किशन सिंह, हीरा सिंह, गोविंद सिंह, सुनील सिंह, रणजीत सिंह, दौलत सिंह, राजेंद्र सिंह, खड़क सिंह, केसर सिंह, दीवान सिंह, रजवंती बोरा, धन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
--
चमौला पेयजल योजना में आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीण परेशान
चंपावत। जिले के गुमदेश क्षेत्र में चमौला पेयजल योजना में बीते 20 दिनों से पानी की आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को कई किमी दूर गधेरों से पीने का पानी जुटाना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों की ओर से जल संस्थान के अवर अभियंता को ज्ञापन सौंपा है। इसमें मांग की गई है कि चमौला पेयजल योजना को सुचारु करने के साथ ही उसका पुनर्गठन भी किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि चमौला पेयजल योजना करीब 40 वर्ष पूर्व बनी थी। वर्तमान में इसके पाइप जीर्णशीर्ण हो गए हैं जिससे अक्सर आपूर्ति प्रभावित हो रही है। ज्ञापन देने वालों में गुमान सिंह, रीता देवी आदि ग्रामीण शामिल हैं। संवाद
फोटो 08 सीपीटी 01पी।