फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   43 hours later the power came in Dharchula

धारचूला में 43 घंटे बाद आई बिजली

Fri, 15 Jul 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Fri, 15 Jul 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
43 hours later the power came in Dharchula
बिजली - फोटो : अमर उजाला

आपदा की दृष्टि से संवेदनशील धारचूला तहसील क्षेत्र में 43 घंटे तक बाद बिजली सप्लाई सुचारु हुई। बताया गया कि रमतोली के पास पीएमजीएसवाई के तहत बन रही रोड की कटिंग के दौरान बिजली के एक टावर की जड़ को ही खोद दिया था। बुधवार अपरान्ह चार बजे यह टावर गिर गया। तब से धारचूला की बिजली सप्लाई ठप हो गई। शुक्रवार सुबह 11 बजे यहां की बिजली सप्लाई सामान्य हो पाई। विद्युत विभाग ने पीएमजीएसवाई के खिलाफ इस लापरवाही को लेकर रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर दी थी, लेकिन ऊपरी दबाव के कारण यह फैसला वापस लेना पड़ा।

विज्ञापन


विद्युत विभाग के जेई पूरन चंद ने बताया कि टावर को नए सिरे से खड़ा करना पड़ा था। उन्होंने बताया तेज बारिश के बावजूद यूपीसीएल के आधा दर्जन कर्मचारियों ने रात के 11 बजे तक सोलर लैंप जलाकर टावर को खड़ा करने का काम किया। उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवधान के कारणों की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है। यहां बता दें कि पिछले दिनों पीएमजीएसवाई ने पांगला में सड़क निर्माण के दौरान 750 मीटर पाइप लाइन को ध्वस्त कर दिया था।
विज्ञापन


इस कारण धारचूला नगर की 30 हजार आबादी को 15 दिनों तक पेयजल का संकट झेलना पड़ा। भाजपा नेता ओमप्रकाश कापड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र होने का सत्ताधारी ठेकेदार खूब लाभ उठाते रहते हैं। कांग्रेसियों को जनता की समस्या से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरमघर की बिजली सप्लाई ठप
धरमघर/बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। धरमघर बाजार में लगा ट्रांसफार्मर फुंकने से तीन दिन से धरमघर बाजार, धूरा गांव की बिजली सप्लाई ठप है। 13 जुलाई को ट्रांसफार्मर में आकाशीय बिजली गिर गई थी। बिजली न होने से टेलीफोन एक्सचेंज ठप पड़ा है। बैंकों में कामकाज नहीं हो पा रहा है। लोगों के मोबाइल फोन की बैटरी समाप्त हो चुकी है। लोगों में अव्यवस्था को लेकर भारी गुस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed