फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बेटियों के विवाह के लिए बारातघरों में आना मजबूरी

बेटियों के विवाह के लिए बारातघरों में आना मजबूरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
बेटियों के विवाह के लिए बारातघरों में आना मजबूरी
पिथौरागढ़। सड़क की मांग पूरी न होने से नाराज हराली आगर और जोशागांव के लोगों ने इस बार चुनाव बहिष्कार की धमकी दी है। इनका कहना है कि सड़क न होने से वर पक्ष के लोग गांव तक आने में कतराते हैं और ऐसे में गांव वालों को जिला मुख्यालयों के बारात घरों में विवाह समारोह आयोजित करने पड़ते हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को मुनस्यारी के समकोट क्षेत्र के रामकोट से पथरौली तक सड़क बनाने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे लोगों ने जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे को ज्ञापन सौंपा। इनका कहना था कि हराली आगर, जोशा गांव तक पहुंचने के लिए लोगों को समकोट से तीन किमी की खड़ी चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। बीमार और असहाय लोगों को सड़क तक लाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी बेटियों के विवाह में है। वधू पक्ष को जिला मुख्यालय और अन्यत्र बारात घरों में बेटियों का विवाह कराना पड़ता है। रामकोट-पथरौली सड़क का दो बार सर्वे हो चुका है लेकिन सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव से पहले सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होता है तो लोकसभा के साथ ही सभी चुनावों का बहिष्कार किया जाएगा। जिलाधिकारी ने इन लोगों को सड़क के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही है। ज्ञापन में हरीश चंद्र, कलावती देवी, माया दत्त, जानकी देवी, नंदा बल्लभ, दुर्गा दत्त, दीपा देवी, पुष्पा देवी, चंद्रकला देवी, जानकी देवी, बसंती देवी आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed