फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा का निर्धारण किया गया। बैठक में गणत्रंत दिवस को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


बैठक में डीएम ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि गणतंत्र दिवस की सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। जिला मुख्यालय में सुबह 7.30 बजे से रामलीला मैदान से प्रभातफेरी निकाली जाएगी जो विभिन्न मार्गों से होते हुए केमू स्टेशन में समाप्त होगी।
विज्ञापन


खेल विभाग द्वारा स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। सुबह 9.30 बजे सभी सरकारी, गैर सरकारी भवनों, शिक्षण संस्थानों में झंडारोहण के साथ राष्ट्रगान होगा। तहसील परिसरों और विकास खंड स्तर पर भी झंडारोहण के साथ देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम किए जाएंगे। सुबह 9.35 बजे से जिला कार्यालय परिसर से विकासपरक योजनाओं की झांकी निकाली जाएगी जो नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई 10.20 बजे पुलिस लाइन में आयोजित परेड में शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


10.30 बजे पुलिस लाइन में पुलिस, अर्द्धसैनिक बलों, एनसीसी, होमगार्ड, पीआरडी जवानों की परेड और मार्चपास्ट की जाएगी। पालिका की ओर से नगर में व्यापक सफाई अभियान चलाया जाएगा। बैठक में उपजिलाधिकारी सदर एसके पांडेय, पीडी डीआरडीए डीडी पंत, मुख्य कोषाधिकारी पंकज शुक्ला समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed