{"_id":"5c0ea0f3bdec2220567c8f6b","slug":"41544462579-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 700 परिवारों को जारी हुए गोल्डन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 700 परिवारों को जारी हुए गोल्डन कार्ड
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को गोल्डन कार्ड बनाने का काम धीमी गति से चल रहा है। 19278 परिवारों के सापेक्ष अब तक मात्र 700 परिवारों को ही गोल्डन कार्ड मिला है।
पांच लाख की आबादी वाले पिथौरागढ़ जिले में आयुष्मान भारत योजना के लिए 27 हजार परिवारों की सूची तैयार की गई थी। इन परिवारों का सर्वे कराने पर महज 19278 परिवार ही पात्र पाए गए थे। इन चयनित परिवारों के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से पत्र प्राप्त होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गोल्डन कार्ड बनाने का काम शुरू किया।
इस पत्र में परिवार के सभी सदस्यों का उल्लेख भी है। 23 सितंबर को शुरू हुई इस योजना के तहत अब तक मात्र 700 गोल्डन कार्ड ही बन सके हैं। जिला अस्पताल की पीएमएस डॉ.निर्मला पुनेठा ने बताया कि जिला अस्पताल में अब तक 220 गोल्डन कार्ड बन चुके हैं। इधर सोमवार को भी बड़ी संख्या में पात्र परिवारों के मुखिया गोल्डन कार्ड बनाने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। इंटरनेट के धीमी गति से चलने के कारण एंट्री में विलंब हो रहा है। जिले के पुरुष और महिला अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी गोल्डन कार्ड बनाने का काम चल रहा है। इसके अतिरिक्त कॉमन सर्विस सेंटरों में भी गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे। अस्पतालों में यह कार्ड मुफ्त में बनाया जाएगा। जबकि कॉमन सर्विस सेंटरों में 30 रुपये शुल्क देकर कार्ड बनाया जा सकेगा।