{"_id":"5be5c0c4bdec220a7e0f85d8","slug":"41541783748-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद स्मारक पर जलाया एक दीया शहीदों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद स्मारक पर जलाया एक दीया शहीदों के नाम
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कुमाऊं मंडल विकास निगम कर्मियों ने शहीद स्मारक पर एक दीया शहीदों के नाम जलाया। इस दौरान राज्य आंदोलन के साथ ही विभिन्न लड़ाइयों में शहीद हुए सैनिकों को नमन किया गया। केएमवीएन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष और राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी ने राज्य स्थापना पर लोगों को बधाई दी।
उन्होंने उत्तराखंड भारत का आदर्श बनेगा कविता भी सुनाई। साथ ही राज्य आंदोलन के अपने अनुभवों को साझा किया। शहीद स्मारक को दीपावली पर्व पर बिजली का कार्य करने वाले सतीश जोशी ने रंगीन मालाओं से रोशन किया है। इस दौरान हर सिंह, वेदप्रकाश भट्ट, बासू पांडेय, दयाल सिंह रावत, दीपक बिष्ट, अजय धामी, नारायण दत्त आदि मौजूद रहे।