फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   नार्थजोन शूटिंग प्रतियोगिता में यशस्वी ने जीता रजत पदक

नार्थजोन शूटिंग प्रतियोगिता में यशस्वी ने जीता रजत पदक

Thu, 01 Nov 2018 10:53 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
नार्थजोन शूटिंग प्रतियोगिता में यशस्वी ने जीता रजत पदक
पिथौरागढ़। 25 अक्तूबर से एक नवंबर तक देहरादून के जसपाल राणा शूटिंग रेंज में चली 38वीं नार्थजोन शूटिंग प्रतियोगिता में बुल्स आई शूटिंग एकेडमी चंडाक पिथौरागढ़ की उभरती शूटर यशस्वी जोशी ने रजत पदक प्राप्त किया। यशस्वी ने 10 मीटर पिस्टल की यूथ कैटेगरी में 600 में से 564 अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन


13 वर्षीय यशस्वी जोशी जिले की उभरती शूटर हैं। इसी वर्ष उन्होंने राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड को दो कांस्य पदक दिलाए हैं। शूटिंग कोच मनोज जोशी ने बताया कि जिले के अन्य शूटर भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने शूटिंग खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की जरूरत बताई।
विज्ञापन


वहीं, यशस्वी के प्रदर्शन पर डीएम सी रविशंकर, मुख्य विकास अधिकारी वंदना, अर्जुन अवार्डी कैप्टन हरि दत्त कापड़ी, पद्मश्री जसपाल राणा, जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी, लेखक राजेश मोहन उप्रेती, जगदीश जोशी, ज्योति जोशी, खेल प्रशिक्षक ऊषा जोशी, संजय पांडे ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed