फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   चुनावों के दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी पूर्वक करें

चुनावों के दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी पूर्वक करें

Sat, 20 Oct 2018 11:18 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
चुनावों के दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी पूर्वक करें
पिथौरागढ़। निकाय चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूूर्वक संपन्न कराने के लिए शनिवार को डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सी रविशंकर ने नोडल और प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निकाय चुनावों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने से कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जो भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं, उनका भलीभांति अध्ययन करें, ताकि किसी प्रकार की शंका न रहे। उन्होंने निर्वाचन के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने को कहा।
विज्ञापन


निर्वाचन के दौरान आरओ कार्यालयों, मतगणना स्थलों, स्ट्रांगरूमों में बैरीकेडिंग के लिए अधिशासी अभियंता को आवश्यक निर्देश दिए, जबकि निर्वाचन सामग्री, वाहनों की आवश्यक व्यवस्था, खानपान व्यवस्था, मतदान कार्मिकों की तैनाती, प्रशिक्षण आदि व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वंदना, एडीएम आरडी पालीवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए पांच ने खरीदे नामांकन पत्र
बेड़ीनाग। नगर पंचायत में अध्यक्ष और सभासदों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य चल रहा है। शनिवार को अध्यक्ष के लिए पांच और सभासद के लिए 19 नामांकन पत्र खरीदे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed