{"_id":"5bc61be7bdec22695706f611","slug":"41539709927-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे मिली बच्ची को हायर सेंटर रेफर किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे मिली बच्ची को हायर सेंटर रेफर किया
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। तीन दिन पहले सड़क किनारे मिली नवजात को जिला महिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया है। नवजात संक्रमण से पीड़ित है। नवजात को हायर सेंटर ले जाने के लिए बाल विकास विभाग ने 108 एंबुलेंस में ईंधन की व्यवस्था की।
तीन दिन पहले पिथौरागढ़-घाट सड़क किनारे एक नवजात पड़ी मिली थी। बच्ची को चींटियों ने बुरी तरह से काटा था। इस नवजात का जिला महिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.जेएस नबियाल उपचार कर रहे थे। बच्ची को संक्रमण की शिकायत होने से उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। मंगलवार सुबह डॉ.नबियाल ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
रेफर करने के बाद 108 में तेल नहीं होने से वाहन की समस्या पैदा हुई। मूनाकोट की 108 में बाल विकास विभाग की ओर से ईंधन की व्यवस्था की गई। इसके बाद बच्ची को स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में अल्मोड़ा के लिए भेजा गया। सीएमओ डॉ.ऊषा गुंज्याल ने बताया कि इंफैक्शन से पीड़ित बच्ची को बेहतर उपचार मिल सके, इसके लिए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।