{"_id":"5b79a39042c79246300f56f0","slug":"41534698384-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीहाट जिले की मांग को लेकर छह सितंबर को जुलूस प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीहाट जिले की मांग को लेकर छह सितंबर को जुलूस प्रदर्शन
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट को जिला बनाने और प्रशासनिक इकाई का गठन करने की मांग को लेकर आगामी छह सितंबर को नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।
जिला बनाने की मांग को लेकर रामलीला मैदान में आयोजित बैठक में जिला बनाओ वर्किंग कमेटी का गठन किया गया। इसमें भाजपा, कांग्रेस, उक्रांद और बसपा के पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। शिक्षाविद् डीएस पांगती, आरएस चौहान, उदय सिंह मेहता, मोहन सिह मर्तोलिया और गोविंद लाल शाह को वर्किंग कमेटी का संयोजक नियुक्त किया गया।
बैठक में आरएस चौहान ने कहा कि अब डीडीहाट जिले के गठन को लेकर अंतिम और निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी। डीएस पांगती ने सभी ग्राम सभाओं को छह सितंबर के जलूस में शामिल होने का आह्वान किया। वर्किंग कमेटी ने निर्णय लिया कि छह सितंबर को निकलने वाले जलूस के लिए गांव गांव जाकर संपर्क अभियान चलाया जाएगा।