फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सरला बहन ने पहाड़ के लोगों को समर्पित किया अपना जीवन

सरला बहन ने पहाड़ के लोगों को समर्पित किया अपना जीवन

Sun, 08 Jul 2018 10:49 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
सरला बहन ने पहाड़ के लोगों को समर्पित किया अपना जीवन
पिथौरागढ़। कच्चाहारी कुटी में सरला बहन की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरला बहन ने पहाड़ के पर्यावरण और यहां के जनमानस के हित में अपना जीवन समर्पित कर दिया। कार्यक्रमों की शुरुआत स्मृति यज्ञ से की गई।
विज्ञापन


कच्चाहारी कुटी में आयोजित कार्यक्रम में सरला बहन की दत्तक पुत्री शारदा विदुषी ने सरला बहन से जुड़े संस्मरण सुनाए। उन्होंने कहा कि सरला बहन ने पहाड़ के जनमानस के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। विदेश से भारत आकर जनमानस की सेवा का समर्पण दिखलाता है। कर्नल रामदत्त जोशी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सरला बहन ने अपनी सरलता से भारतीय जनमानस को जीता, ललित पंत और डॉ.कच्चाहारी ने कहा कि गांधीवाद की संवाहिका सरला बहन का जीवन अनुकरणीय है।
विज्ञापन


संचालन करते हुए ललित शौर्य ने सरला बहन के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम डॉ.प्रकाश जोशी शूल, पुष्पा जोशी, विपिन जोशी, प्रह्लाद कन्याल, कमल महर, कार्तिक, डॉ.आनंदी जोशी, लक्ष्मी आर्या, आशा सौन, दिनेश ओझा, पीएन चौबे आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed