{"_id":"5af32d714f1c1b66098b8eac","slug":"41525886321-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनएफ के स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनएफ के स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
Updated Wed, 09 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पीएनएफ ग्रुप ऑफ स्कूल का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय की तीनों शाखाओं पीएनएफ सीनियर सेकेंड्री स्कूल ऐंचोली, धर्मशाला लाइन, बलुवाकोट के विद्यालयों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
बुधवार को स्थापना दिवस का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर आरसी पांडेय, विशिष्ट अतिथि हेमलता पांडेय के साथ विद्यालय के प्रबंधक दीशांत अरोड़ा ने दीप जलाकर किया। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, इंग्लिश ड्रामा आदि प्रस्तुत किए।
कक्षा नौ से 12 के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों ने कुमाऊंनी नृत्य पेश किया। कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों ने ‘पन्नाधाय का त्याग’ नाटक की भावनात्मक प्रस्तुति दी। इस दौरान बच्चों की रंगारंग वेशभूषा ने सभी अतिथियों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक और प्रधानाचार्यों ने शैक्षणिक प्रगति की जानकारी दी।