{"_id":"5aa96c5d4f1c1bc3758b56cc","slug":"41521052765-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौला टैंक की सफाई कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौला टैंक की सफाई कराई
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। दौला में गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायत के बाद जल संस्थान हरकत में आ गया है। जल संस्थान ने दौला पेयजल योजना के टैंक की सफाई कराई।
इसके अंतर्गत टैंक के तल में जमा सिल्ट निकाला गया। इसके बाद साफ पानी की आपूर्ति बहाल हुई। सोमवार को दौला में काफी गंदे पानी की आपूर्ति हुई थी। इससे ग्रामीण भड़क उठे थे। रविवार को ग्रामीण गंदे पानी की बोतल लेकर अमर उजाला कार्यालय पहुंचे और जल संस्थान पर लापरवाही का आरोप लगाया था।
सोमवार को अमर उजाला में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद हरकत में आए जल संस्थान ने पेयजल योजना के टैंक की सफाई करा दी है। ईई विशाल सक्सेना ने बताया कि टैंक में पानी के साथ सिल्ट और मिट्टी की गर्त जमा हो गई थी। इसके चलते गंदा पानी आया। अब टैंक की सफाई के बाद समस्या दूर हो गई है।