{"_id":"5a831c244f1c1b0a7b8b6c63","slug":"41518541860-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक की मांग को लेकर मुवानी के लोग फिर एकजुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक की मांग को लेकर मुवानी के लोग फिर एकजुट
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। कनालीछीना, डीडीहाट और बेड़ीनाग विकासखंड के मध्य स्थल मुवानी को अलग विकासखंड का दर्जा देने की मांग को लेकर एक बार फिर से लोग एकजुट होने लगे हैं। प्रदेश की नई सरकार पर विकासखंड गठन के लिए दबाव बनाने को लोगों ने आंदोलन का फैसला लिया है।
40 ग्राम पंचायतों के मध्य में स्थित मुवानी को विकासखंड का दर्जा देने की मांग 20 साल से उठ रही है। लोगों का कहना है कि वर्तमान विकासखंड मुख्यालयों की दूरी अधिक होने के कारण गांवों का विकास सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। यदि मुवानी को विकासखंड का दर्जा मिल जाए तो गांवों में विकास के काम तेज होंगे।
मुवानी घाटी संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश बम का कहना है कि मुवानी विकासखंड गठन के लिए दो बार सर्वे हो चुका है। सर्वे टीम ने मुवानी को विकासखंड का दर्जा देने की संस्तुति की है। इसके अलावा यह मामला प्रदेश के हर मुख्यमंत्री और मंत्री के सामने रखा जा चुका है। वह कहते हैं कि सरकार को ब्लॉक गठन में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अलग विकासखंड के लिए एक बार फिर आंदोलन चलाया जाएगा। संघर्ष समिति क्रमिक अनशन और आमरण अनशन जैसे रास्ते भी उठा सकती है। जल्दी ही एक शिष्टमंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलने जाएगा और सरकार के रुख का पता लगाएगा। उसके बाद आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।
विधायक ने कहा पूरा जोर लगाएंगे
विधायक विशन सिंह चुफाल का कहना है कि मुवानी में अलग विकासखंड की मांग जायज है और वह इसके लिए पूरा जोर लगाएंगे। विकासखंडों के गठन का फैसला केंद्र सरकार लेती है। प्रदेश सरकार के स्तर एक प्रस्ताव फिर से केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर जल्दी विचार कर सकती है।