{"_id":"5a734c074f1c1b4e588b6234","slug":"41517505543-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैच खेलने से पहले हिमालय बचाने की शपथ ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैच खेलने से पहले हिमालय बचाने की शपथ ली
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल (पिथौरागढ़)। यहां उन्मुक्त चंद क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को ओल्ड गोल्ड थल और ओल्ड गोल्ड डीडीहाट के बीच हुए सद्भावना मैच से पहले खिलाड़ियों ने हिमालय बचाओ की शपथ ली। हिमालय बचाओ अभियान के संयोजक दिनेश गुरुरानी इस आयोजन के लिए थल पहुंचे थे। उन्होंने बाद में एक पौधे का रोपण किया।
मुकाबले में ओल्ड गोल्ड थल की टीम ने 15 ओवरों में 134 रन बनाए। इसमें महेश बसेड़ा ने 68 रनों का योगदान दिया। जवाब में ओल्ड गोल्ड डीडीहाट की टीम ने यह लक्ष्य 14 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। डीडीहाट की टीम की ओर से अशोक खड़ायत ने 49 रन बनाए। मैन आफ द मैच का खिताब महेश बसेड़ा को दिया गया। अंपायरिंग सुनील धौनी और दुर्योधन कुमार ने की। स्कोरर सुरेश चंद और सोनू पानू थे।
आंखों देखा हाल नरेश जोशी, महिपाल टम्टा और केजी पंत ने सुनाया। हिमालय बचाओ की शपथ लेते समय खिलाड़ियों के साथ राज्य आंदोलनकारी गजेंद्र गंगू, बालक सिंह चुफाल, सुनील साह, बंशीलाल, राजू चंद, प्रमोद दिगारी, रवि डसीला आदि थे। इस प्रतियोगिता में कई टीमें भाग ले रही हैं।