फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   जनसंख्या के हिसाब से बढ़ाए जाएं फार्मेसिस्ट के पद

जनसंख्या के हिसाब से बढ़ाए जाएं फार्मेसिस्ट के पद

Sun, 03 Dec 2017 10:26 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
जनसंख्या के हिसाब से बढ़ाए जाएं फार्मेसिस्ट के पद
पिथौरागढ़। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन की रविवार को संगठन के जिलाध्यक्ष केएस अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कहा गया कि बढ़ती आबादी को देखते हुए हर सरकारी अस्पताल में फार्मेसिस्ट की संख्या बढ़ाई जाए। इस समय हर अस्पताल में फार्मेसिस्ट पर काम का बहुत ज्यादा बोझ है।
विज्ञापन


बैठक में फार्मेसिस्ट संवर्ग का पुनर्गठन करने, गोदाम से अस्पताल तक दवाएं पहुंचाने का किराया देने, बायोमेट्रिक और मोबाइल एप से उपस्थिति लगाने वाले आपातकालीन और एकल कर्मचारियों से स्पष्टीकरण न मांगने, अन्य जिलों की तरह धुलाई भत्ता देने समेत कई प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन


संगठन के जिला मंत्री पीएल वर्मा के संचालन में हुई बैठक में कहा गया कि इन मुद्दों को लेकर अधिकारियों और सरकार से बात की जाएगी।

बैठक प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पीके जोशी, प्रांतीय संप्रेषक एनएस रावत, पीयूष पंत, जीएस डसीला, डीसी उप्रेती, सीएस तोमर, पीएन जोशी, केसी जोशी, डीके पंत, आरडी कत्यूरा, एसबी उपाध्याय, गिरीश जोशी, विपिन पंत, हरीश बोरा, प्रवीण चौधरी, सुनील नाथ, पीके गुप्ता, किशोर कसनियाल, आरएस मेहता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed