{"_id":"5a22e1c14f1c1b7a548c0b01","slug":"41512235457-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने देखी पातालभुवनेश्वर गुफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने देखी पातालभुवनेश्वर गुफा
Updated Sat, 02 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। राजकीय इंटर कॉलेज कांडेकिरौली के कक्षा नौ के 37 विद्यार्थियों ने प्रसिद्ध पाताल भुवनेश्वर गुफा के दर्शन किए। शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को पाताल भुवनेश्वर ले जाया गया। विद्यार्थी इस रहस्यमयी गुफा को देखकर आनंदित हो गए।
सभी विद्यार्थियों ने पहली बार गुफा के दर्शन किए। शिक्षक प्रकाश सिंह के नेतृत्व में शैक्षिक भ्रमण पर पहुंचे विद्यार्थियों को गुफा के भीतर मौजूद चित्रों, देवी, देवताओं की आकृतियों के बारे में बताया गया। पाताल भुवनेश्वर प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी है। वहां पर पर्यटकों के आवास के लिए बेहतर सुविधा है। पाताल भुवनेश्वर के आसपास का प्राकृतिक सौंदर्य देखने लायक है। विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण के दौरान प्राप्त अनुभवों की जानकारी को अपनी डायरी में अंकित किया है। विद्यार्थियों के साथ गिरीश चंद्र, कमला आर्या भी थे।