{"_id":"5a1af16d4f1c1b59678be480","slug":"41511715181-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैकड़ों उपभोक्ता नेपाली संचार कंपनियों पर निर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैकड़ों उपभोक्ता नेपाली संचार कंपनियों पर निर्भर
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। डिजिटल इंडिया के इस दौर में भी नेपाल सीमा से सटे गांवों के सैकड़ों उपभोक्ता नेपाली संचार कंपनियों पर निर्भर हैं। इन गांवों में लोगों ने अपनों से बात करने के लिए नेपाली कंपनियों के मोबाइल सिम ले रखे हैं। सरकार कई बार इन क्षेत्रों को संचार सेवा से जोड़ने का वादा तो कर चुकी है, लेकिन किसी भी भारतीय संचार कंपनी का टावर इलाके में नहीं लगा है।
बीसाबजेड़ की क्षेत्र पंचायत सदस्य गोदावरी देवी ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र देकर कहा कि नेपाल सीमा से सटे धुर्चू, सौरलेख, धौलकांडा, बंदा, गौछ, अखुली, पुगौर, रोछड़ा, नैनीपातल, मड़मानले, खूना, पनखोली, दौली, चिराली, गलात, दोबांस, कुनकटिया, बारमो, मुड़ावे, बथोली, पंतरा, असुरदेव, लौन्या, कटियानी आदि गांवों में किसी भी संचार कंपनी का नेटवर्क नहीं चलता है।
क्षेत्र के लोगों को सबसे बड़ी समस्या रसोईगैस का सिलेंडर बुक करने और 108 आपात सेवा की मदद लेने में आती है। इन दोनों सेवाओं के लिए फोन की ही जरूरत होती है। उन्होंने पत्र में कहा है कि लछैर नामक स्थान पर मोबाइल का टावर लगाने पर यह पूरा इलाका नेटवर्क में आ जाता, लेकिन कोई भी कंपनी इस प्रस्ताव पर अमल नहीं कर रही है। मजबूरी में लोगों को नेपाली संचार कंपनियों का सिम लेना पड़ता है।
विज्ञापन
जल्दी ही लगाए जाएंगे नए टावर
क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा है कि पिथौरागढ़ जिले के संचार विहीन इलाकों में नए टावर लगाने का प्रस्ताव है। धारचूला तहसील में कुछ स्थानों पर टावर लगा दिए गए हैं। नेपाल सीमा पर भी नए टावर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जल्दी ही संचार की यह समस्या दूर हो जाएगी।
लोगों की समस्या जल्दी हल होगी
बीएसएनएल के उपमहाप्रबंधक सीसी रजवार का कहना है कि बीएसएनएल अपनी सेवाओं का विस्तार करेगा और कुछ इलाकों में टावर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्या जल्दी हल हो जाएगी और उनको बीएसएनएल की सेवाओं का लाभ मिलने लगेगा। पिथौरागढ़ जिले में नए टावर लगाने का काम जल्दी शुरू होगा।