{"_id":"5a19a5814f1c1bc1678bdb9a","slug":"41511630209-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योति की मदद के लिए आगे आए लोग, भेजे 4","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योति की मदद के लिए आगे आए लोग, भेजे 4
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणाईगंगोली/पिथौरागढ़। ब्लड कैंसर से जूझ रही बेड़ीनाग की ज्योति (12) की मदद के लिए लोग आगे आए हैं। क्षेत्र से 48,700 रुपये की धनराशि ज्योति के खाते में जमा की है। ज्योति का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, जिला मुख्यालय में भी लोग ज्योति की मदद के लिए रकम जुटा रहे हैं।
गणाईगंगोली के बांसपटान निवासी पुष्कर सिंह बिष्ट ने 5000 रुपये, बना (बेड़ीनाग) निवासी नरेश पंत ने 5000, गंगोलीहाट के ठेकेदार राम सिंह बिष्ट ने 5000, सिमाली के केएस मेहता ने 5000, गौलचौरा के मोहन जोशी ने 2500, गणाई के भगवत शरण वर्मा, सिमाली के भूपेंद्र मेहता, गंगोलीहाट के गजेंद्र सिंह रावल ने 2100-2100, सिमाली के भगवान मेहता, कूना के भूपाल सिंह बोरा, सेराघाट के जितेंद्र प्रसाद ने 1000-1000 रुपये की आर्थिक मदद दी है।
इसके अलावा कई और लोगों ने भी ज्योति के इलाज के लिए मदद दी है। गणाईगंगोली के समाजसेवी ज्योति की मदद के लिए और रकम जुटा रहे हैं। लोगों ने ज्योति के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। जिला मुख्यालय में सीमांत यूथ मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील खत्री के नेतृत्व में ज्योति के इलाज के लिए रकम जुटाई जा रही है। खत्री ने बताया कि जल्द ही यह धनराशि ज्योति के बैंक खाते में जमा की जाएगी।