{"_id":"5a11b9d54f1c1ba7668b50da","slug":"41511111125-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने की जरूरत
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सहकारिता सप्ताह के समापन पर रविवार को यहां आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने की जरूरत है। इससे किसानों, छोटे व्यवसायियों को लाभ पहुंचेगा। वर्तमान बैंकिंग व्यवस्था में सहकारिता आंदोलन के सामने आ रही चुनौतियों से निपटने के लिए और ज्यादा सक्रियता से काम करने की जरूरत है।
गोष्ठी में डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से गांव के किसान को बेहतरी की राह दिखाई जा सकती है। विशिष्ट अतिथि सहकारिता परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष महेंद्र लुंठी ने कहा कि सहकारिता का कार्य क्षेत्र अलग है। इसके निवेशक अलग होते हैं और इसके काम करने के तरीके भी भिन्न हैं।
इस मौके पर सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष मनोज सामंत, संचालक हयात सिंह माहरा, हयात चंद, उत्तम गिरी, पीतांबर भट्ट, दीवान सिंह, ललित पंत, दिवाकर जोशी आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता बैंक के अध्यक्ष दलबहादुर बाफिला और संचालन महाप्रबंधक एमएस भंडारी ने किया।